
रिपोर्ट -शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)।बुधवार की रात को एक गाय गोबर के गड्ढे में गिर गई। निकलने की काफी कोशिशों के बावजूद गाय गड्ढे से नहीं निकल पाई और रात भर फंसी रह गई। मामला नगर गुरसराय के सोमवार की हाट का है जहा पर गुरुवार को जब वहाँ से मॉर्निंग वॉक पर निकले रामजी मौनस,लकी लंबरदार,संजीव घोष बंगरा,तौफिक खान की नजर गोबर के गड्ढे में गिरी गाय पर पड़ी तो उन लोगों ने बिना देर गवाएं लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को गड्ढे से बाहर सकुशल निकाला। गड्ढे से निकलते ही गाय अपने गंतव्य की ओर चली गई। रात भर गाय गड्ढे में रही परंतु किसी की भी नजर गाय पर नहीं पड़ी। स्थानीय लोगों की मानें अगर इस तरह के गड्ढे पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आगे और भी घटनाओं से अंकुश नहीं लगाया जा सकता हैं।