
रिपोर्ट -शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय द्वारा
गुरसरांय (झांसी)। ग्राम सरसैड़ा में 26 वर्षीय व्यक्ति ने की फांसी लगा कर की आत्महत्या।
जानकारी के अनुसार सरसैड़ा निवासी सुनील कुमार पुत्र जितेन्द्र गुरुवार की रात्रि सभी लोग खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सोने के लिये चले गये। जब शुक्रवार की सुबह देर सुबह तक सुनील अपने कमरे से नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन उसने कोई जबाब नहीं दिया। तो परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आयी। दरवाजे से देखा तो वह फांसी पर लटका था। जिसे देखकर घर के लोग हतप्रद रह गये। किसी तरह उसके कमरे में पहुंचे और घटना की जानकारी गुरसरांय पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गुरसरांय ललितेश नारायण त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर ग्राम सरसैड़ा पहुंचे और परिजनों से पूंछतांछ कर जानकारी ली और शव को फांसी के फंदे से उतरवा कर कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक सुनील की शादी के बाद पत्नी से सदैव विवाद होता रहता था जिसके चलते 2016 में पत्नी से तलाक हो गया था। सुनील के फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। यह अपने पिता का एकलौता पुत्र था।