
रिपोर्ट -कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय(झांसी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुरसरांय जिला झांसी के कारकर्तायों ने मानवता का परिचय दिखाते हुए समाज के आगे एक मिशाल पेश की है नगर गुरसरांय के पच्चीसा मुहल्ले में लस्त पढ़ी गाय पर जब प्रदेश कार्यकारणी सदस्य और तहसील संयोजक गरौठा हरीशचंद्र नायक और नगर मीडिया संयोजक आयुष त्रिपाठी की नजर पढ़ी तो उन्होंने तुरन्त डॉक्टर को कॉल किया और गौ माता का उपचार कराया। मोहल्ला वासियों ने बताया कि गाय 4 घण्टे से लस्त पढ़ी है किसी का उस ओर ध्यान नहीं गया। पशु विभाग के डॉक्टरों द्वारा गाय को इंजेक्शन लगाया गया तथा गाय को घास खिलाकर दवाई दिलवाई। मुहल्लावासियों ने बताया कि गाय को देखकर ऐसा लगता है कि गाय को डंडों से पीटा है किसी ने और गाय की पीठ पर चोट के निशान थे। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य और तहसील संयोजक गरौठा हरिशचंद्र नायक ने कहा कि लोग आते-जाते उसको देखते रहे और मुंह फेर लेते थे। जब हमारी नजर पढ़ी तो वह तुरंत उसकी सेवा व इलाज कराने लगे। नगर मीडिया संयोजक आयुष त्रिपाठी ने कहा जाति, धर्म व गो माता के नाम पर मर मिटने का दम भरने वाले तो बहुत हैं। पर जब वहीं गो माता कहीं घायल पड़ी कराह रही होती हैं, तो उनके दर्द को महसूस करने वाले बिरले ही मिलते हैं। जहां हम लोगो ने घायल गाय का तुरंत उपचार कराया।