
ललितपुर। गुड्डू राजा यूथ बिग्रेड की एक अहम बैठक जिलाध्यक्ष के के नामदेव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष के के नामदेव ने जानकारी देकर बताया कि आगामी 11 अगस्त को गुड्डू राजा यूथ बिग्रेड सादगी और शालीनता से अपने नेता पूर्व सांसद सुजानसिंह बुंदेला के सुपुत्र चंद्रभूषण बुंदेला गुड्डू राजा जन्मदिन बेहद सादगी और शान्तिपूर्ण तरीके से मनाएगी। इस मौके पर जिले में गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद, कई स्थानों पर फल वितरण, भोजन वितरण, वृक्षारोपण और मंदिरों में पूजा अर्चना करके भगवान से गुड्डू राजा की लम्बी आयु की कामना सहित और भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बेहद सादगी ,शालीनता और शांतिपूर्ण तरीके से मनायेगी। मुख्य कार्यक्रम यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष के के नामदेव के नेतृत्व में शहर के गुरुदीन कॉलेज के पास स्थित सिद्धन मंदिर में पूजा अर्चना कर एवं मंदिर प्रांगण में पौधरोपण करके मनाया जाएगा। यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष के के नामदेव ने बताया कि जनपद के अलावा भी पूरे बुंदेलखंड में वरिष्ठ नेता गुड्डू राजा के चाहने वाले उनका जन्मदिन अपने अपने स्तर से मनाएंगे, बैठक में यूथ बिग्रेड के तमाम पदाधिकारीगण और सदस्य मौजूद रहे l