
झांसी- आज मंडलायुक्त झांसी संजय गोयल द्वारा विकासखंड बड़ागांव स्थित ग्राम पंचायत पारीछा में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम दोन में बनने वाले अमृत सरोवर के किनारे फलदार वृक्षों के पौधों का सघन वृक्षारोपण किया जाए जिससे अमृत सरोवर के किनारे भूमिगत जल स्रोतों में वृद्धि हो सके। उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि वर्तमान समय में हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसके अंतर्गत हमारा देश 15 अगस्त 2022 को अपनी आजादी का 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। देश के प्रत्येक घर, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाना है। आप सभी ग्रामवासी इस कार्य में हमारा सहयोग करें।

मौके पर उन्होंने ग्रामवासियों को निःशुल्क झंडे भी वितरित किये। उन्होंने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता के 75 वर्ष और अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिये भारत सरकार की एक पहल है। यह महोत्सव भारत के लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को अपनी विकासवादी यात्रा में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि इसमें आत्मनिर्भर भारत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत 2.0 को सक्रिय करने के दृष्टिकोण को सक्षम करने की शक्ति और क्षमता भी है। 12 मार्च 2021 को आज़ादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा शुरू हुई, यह यात्रा 15 अगस्त 2023 को समाप्त होगी।
मंडलायुक्त ने कंपोजिट विद्यालय पारीछा, सामुदायिक शौचालय, ग्राम सचिवालय पारीछा, ग्राम दौन स्थित अमृत सरोवर एवं अटल बिहारी बाजपेयी क्रीड़ा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कम कंपोजिट विद्यालय पारीछा में विद्यालय प्रबंधन संबंधी सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, विद्यालय में स्थित सचिवालय में ग्राम प्रधान एवं अन्य लोंगो द्वारा आयुक्त महोदय का शिष्टाचार पूर्वक स्वागत किया गया। अमृत सरोवर के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यह तालाब 2 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तारित है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती श्यामलता आनंद, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।