
गुरसरांय(झांसी)।केसी जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरसरांय पुलिस द्रारा मिशन शक्ति के प्रति विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया गया इस मौके पर सब इंस्पेक्टर अंकित चौधरी ने बताया कि
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करना है।
बताया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से अभियान की शुरुआत की गई है। जिले में सभी थाना क्षेत्र और पुलिस चौकी के महिला और पुरुषों कर्मियों को स्कूल और कॉलेजों के आस पास स्कूल जाने वाली छात्राओं को पुलिस कर्मियों ने रोक कर 1090 वूमेन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जागरूक किया। पुलिस आप सभी की मित्र हैं कोई भी परेशानी होने पर हेल्प लाइन की मदद ली जा सकती है। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर अंकित चौधरी, के साथ कांस्टेबल पवन कुमार, सचिन द्विवेदी, महिला कांस्टेबल आरती यादव, पूजा राठौर आदि पुलिस स्टाफ के अलावा प्रबन्धक प्रकाश चंद जैन,राजेश मसीह,संजीव सर,बी के सर, सचिन ,रश्मि तिवारी, आस्था खरे, रजनी साहू,आकांशा कौशल, गीतिका द्विवेदी, अवधेश खरे आदि मौजूद रहे।