
थाना लहचूरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रोरा निवासी अनूप परिहार पुत्र नारायन सिंह परिहार उम्र करीब 35 बर्ष जो आज सुबह करीब 06:00 बजे अपने घर से निकले थे। आज सुबह समय करीब 09:00 बजे पुलिस को रोरा गाँव के पीछे पहाड़ी पर बने छोटे से मंदिर (समाधि) के पास अनूप परिहार उपरोक्त का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुयी है।
सूचना पर तत्काल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री शिवहरी मीना सहित पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं फारेंसिक एवं डॉग स्क्वाड टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।
ग्रामीणों से जानकारी करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि मृतक उपरोक्त ने काफी कर्ज ले रखा था। कर्ज के कारण वह दवाब में था। प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल का गहनता से साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।