
बुन्देलखण्ड बुलेटिन।।
झाँसी- कब्जे से14.5०० किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कीमत करीब ₹70,000 व नगदी 1800 रुपए
पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी श्री मोहम्मद इमरान व मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री आलोक कुमार रेलवे सुरक्षा बल झांसी द्वारा ट्रेनों में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कर्वी व आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 25. 6.22 को रेलवे स्टेशन कर्वी से दो शातिर गांजा तस्कर 1- हुलेश दिवान 2- तामेश्वर पटेल की गिरफ्तारी करते हुए अवैध गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम पता
1-हुलेश दिवान पुत्र कौशल दिवान निवासी ग्राम नर्रा थाना कोमाखान जनपद महासमुंद छत्तीसगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष मु०अ०स०21/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी कर्वी
2-तामेश्वर पटेल पुत्र अर्जुन पटेल निवासी ग्राम नर्रा थाना कोमाखान जनपद महासमुंद छत्तीसगढ़ उम्र करीब 40 वर्ष
मु०अ०स०22/22 धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी कर्वी
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
दिनांक 25 .6.22 रेलवे स्टेशन जीआरपी कर्वी अनुभाग झांसी
बरामदगी का विवरण
अवैध गांजा 14.500 किलोग्राम बरामद कीमत करीब ₹70,000 और नगदी ₹1800 रुपए
अपराधिक इतिहास का विवरण
अभियुक्त गणों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पूछताछ विवरण
अभियुक्त गणों द्वारा बताया कि हम उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर चित्रकूट, कानपुर आदि शहरों में ले जाकर अज्ञात व्यक्तियों को बेच देते हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1-उपनिरीक्षक श्री विषय देव बुंदेला थाना जीआरपी कर्वी अनुभाग झांसी
2-उपनिरीक्षक श्री विनोद कुमार आरपीएफ पोस्ट कर्वी
3-हेड कांस्टेबल दीपेंद्र थाना जीआरपी कर्वी अनुभाग झांसी
4-हेड कांस्टेबल इस्लाम खां थाना जीआरपी कर्वी अनुभाग झांसी
5-कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार थाना जीआरपी कर्वी अनुभाग झांसी
6-कांस्टेबल गुरमीत सिंह आरपीएफ पोस्ट कर्वी