
बुन्देलखण्ड बुलेटिन।।
योग करने से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है
रिपोर्ट-अभिनय कुमार संवाददाता, कुठौंद
कुठौंद /जालौन। विकासखंड कुठौंद में जिला अधिकारी चांदनी सिंह के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में विकास खंड कुठौंद में दिनांक 21 जून 2022 दिन मंगलवार को प्रातः 5:30 बजे से लेकर प्रातः 8:00 बजे तक योगाभ्यास कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है साथ ही रहता है वह लंबे समय जीवन को प्राप्त करता है योग का मानव जीवन में महत्व देखते हुए साल 2015 से पूरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है इस वर्ष 2022 का 8 मई अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है इस दिन दुनिया भर के लोग इकट्ठा होकर जगह-जगह योग दिवस मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन लोगों ने युवक के प्रति जागरूकता बनाने का मकसद है इससे शरीर को निरोगी रखा जा सकता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था 11 दिसंबर 2014 को इस बात की घोषणा की गई थी कि हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा इस योग दिवस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार यादव , सहायक विकास अधिकारी गिरजा शंकर निरंजन, ग्राम पंचायत अधिकारी गण ,ए डी ओ एम आई राजेंद्र यादव, बरिष्ठ लिपिक राजकुमार,ए डीओ समाज कल्याण अतुल तिवारी, स्थापना पटल लिपिक अर्चना मिश्रा, सुरेश पाल ,चरन सिंह, गजराज सिंह, दीपक कुमार, सैंथिया बाबू आदि ब्लॉक के कर्मचारियों ने योग दिवस में भाग लिया। तथा नरेंद्र महान्त प्रधान कुठौंद, अभिनव दीक्षित ,राजकुमार शर्मा, डॉ सुरेंद्र सिंह राजावत सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं तथा पुरुषो ने विकासखंड परिसर में उपस्थिति होकर इस योग दिवस में योगाभ्यास करने के लिए भागीदारी ली। योगाभ्यास का कार्यक्रम ढाई घंटे तक चला।