
गुरसरांय(झांसी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुरसरांय जिला झांसी की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर नगर गुरसरांय में कई स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। दो दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम नगर गुरसरांय में 5 जून को जे एन मोदी महाविद्यालय से शुरू किया गया तथा कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया और 6 जून को भी कई स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कानपुर प्रांत हरिशचंद्र नायक ने बताया कि कानपुर प्रांत कि तरफ से प्रत्येक नगर इकाई में 50 स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाना है और ये कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा। 5 जून तथा 6 जून को गुरसरांय में वृक्षारोपण किया गया। प्रत्येक जिले में वृक्ष मित्र बनाया जा रहा और पर्यावरण दिवस पर हर जिले में एक समिति बनाई जाएगी नगर सह मंत्री सत्यम सोनी ने कहा कि पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं हमे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने है एवं नगर सह मंत्री आयुष त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत की तरफ से एक लक्ष्य मिला है जिसको हर हाल में पूरा किया जायेगा। इस दौरान वृक्षारोपण अभियान में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य व मजदूर सेवा संस्थान के सचिव शौकीन खान, जे एन मोदी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान, नगर सह मंत्री अनीता वंशकार, नवनीत सोनी मंडल उपाध्यक्ष, मुस्कान नायक, मोहिनी कुशवाहा, भूमिका अग्रवाल, अंजली, राजीव सोनी, दीपक सेन, अवनीश देवलिया, काजल अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में आभार नगर सह मंत्री खुशी सोनी ने व्यक्त किया।