
झाँसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी शिवहरी मीना के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी के निकट पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रक्सा जनपद झांसी पर दिनाँक 05.06.2022 को पंजीकृत मु0अ0स0 158/2022 धारा 302 भा0द0वि0 थाना रक्सा जनपद झाँसी बनाम अज्ञात मे पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुये घटना मे संलिप्त अभियुक्त देवेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र स्व0 गनेशी लाल निवासी बझेरा थाना चिरगाँव जनपद झाँसी उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।
संक्षिप्त विवरण- थाना रक्सा जनपद झांसी पर वादी श्री दीपक राजपूत पुत्र स्व. जगदीश राजपूत निवासी कस्बा व थाना रक्सा जनपद झाँसी द्वारा दी गयी तहरीर मे वादी के बहिन की धारदार हथियार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला रेत कर व घोट कर हत्या किये जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर दिनांक 05.06.022 को मु0अ0सं0 158/2022 अन्तर्गत धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था विवेचना के क्रम मे थाना रक्सा पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना मे संलिप्त अभि0 देवेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र स्व0 गनेशी लाल निवासी बझेरा थाना चिरगाँव जनपद झाँसी उम्र करीब 34 वर्ष को मुखिवर की सूचना पर सिजवाहा तिराह से समय प्रातः 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल ( रक्त रंजित एक धारदार चाकू ) बरामद किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
- अभि0 देवेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र स्व0 गनेशी लाल निवासी बझेरा थाना चिरगाँव जनपद झाँसी उम्र करीब 34 वर्ष ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान व दिनाँक- दिनाँक 05/06/2022 समय 8.30 बजे , गिरफ्तारी का स्थान सिजवाहा तिराहा थाना रक्सा जनपद झाँसी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम थाना रक्सा –
1.जितेन्दर सिंह तक्खर थानाध्यक्ष रक्सा जनपद झाँसी
2.उ0नि0 परमेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष थाना बडागाँव जनपद झाँसी
3.उ0नि0 दिनेश कुमार तोमर थाना रक्सा झाँसी
4.उ0नि0 गुलाम फरीद थाना रक्सा झाँसी
5.उ0नि0 निर्मल कुमार थाना रक्सा झाँसी
6.हे0का0 251 अशोक कुमार थाना रक्सा झाँसी
7.का0 88 राहुल यादव थाना रक्सा झाँसी
8.म0का0 दुर्गेश कुमारी थाना रक्सा जनपद झाँसी
सहयोग करने वाली टीम –
1.प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश थाना चिरगांव झाँसी
2.थानाध्यक्ष परमेन्द्र सिंह थाना बडागाँव झाँसी ।*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री शिवहरी मीना महोदय द्वारा घटना के सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम के उत्साहबर्धन हेतु 25 हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है ।*