
कुठौंद/ जालौन। कुठौंद पुलिस के द्वारा चोरी लूट व डकैती की योजना बना रहे अभियुक्त गणो में करतार सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम नदुआपुरा थाना सराय छोला जिला मुरैना मध्य प्रदेश हाल निवास सांवल दास पुरा थाना पिनहट जिला आगरा उम्र 27 वर्ष, राम अवतार निषाद पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम नगला उदी पहाड़पुर थाना बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद उम्र 25 वर्ष, बचन सिंह पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम झरना पुरा थाना बसोनी जिला आगरा उम्र 33 वर्ष, राम नजर निषाद पुत्र कोक सिंह निवासी ग्राम पुरनानत्था खेर डाढा थाना पिनहट जिला आगरा उम्र 28 वर्ष, अतर सिंह निषाद पुत्र छेदा लाल निषाद निवासी ग्राम खैरा डाढा थाना अयाना जिला औरैया उम्र 58 वर्ष सूरत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी नदुआपुरा थाना सराय छोला जिला मुरैना मध्य प्रदेश (भागा हुआ) को दो अदद तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिंदा कारतूस दो अदद छुरा व एक अदद तार कटर,व एक अदद साबड़,व एक अदद प्लास व एक सफेद रंग बोलेरो जीप को नहर कोठी कुठौंद के पास से गिरफ्तार किया गया सभी अभियुक्त गणों के विरुद्ध मु०आ०स० 99/2022धारा 399/402 के तहत विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा उ०नि० दिनेश कुमार कुरील, उ०नि० बलराम शर्मा,हे०का० मो० नयूम, का० राम गुर्जर,का०सूरज गुप्ता, सर्विलेंस प्रभारी उप निरीक्षक योगेश पाठक, हे० का० राम प्रजापति, का० गौरव बाजपेई मौजूद रहे।