
झॉसी- सदस्य, उ०प्र०राज्य महिला आयोग डाॅ0 कंचन जायसवाल की अध्यक्षता में ग्राम रक्सा के पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें उपिस्थत महिलाओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में सभी विभागों के उपस्थित अधिकारियों द्वारा बताया गया।
उक्त अवसर पर जिला कायर्क्रम अधिकारी के सौजन्य से सदस्या डाॅ0 कंचन जायसवाल द्वारा अन्नप्राशन का कायर्क्रम किया गया एवं पोषण पोटली प्रदान की गयी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखिया एवं आंगनबाड़ी एवं सहायिका द्वारा किये जाने वाले कार्यो पर प्रकाश डाला गया।
डाॅ0 कंचन जायसवाल द्वारा महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त करने अपनी क्षमता बढ़ाने एवं आवश्यकतानुसार अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित से पत्राचार कर एवं टोल फ्री नम्बरों का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती श्यामलता आनन्द द्वारा महिलाओं को शासकीय योजनाओं से जुड़ने, लाभ प्राप्त करने एवं अपनी आवाज उठाने के लिये प्रेरित किया गया। उक्त कायर्क्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती श्यामलता आनन्द, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री अमित प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष रक्सा, महिला थानाध्यक्ष, खण्ड शिक्षा अधिकारी, श्री रामेश्वर पाल मुख्य परियोजना अधिकारी, ग्राम प्रधान, श्री अदिति चौबे सचिव, महिला शक्ति केन्द्र एवं वन स्टाॅप सेन्टर के अधिकारी एवं कामिर्क, एवं अन्य विभागों के अधिकारी सहित जिला प्रोबेशन कार्यालय के महिला कल्याण अधिकारी प्रियका गुप्ता, जिला समन्वयक राधारमण, रजनी वर्मा एवं भारी संख्या ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न संगठनों से जुड़ी हुई महिलाएं उपस्थित रही।