
ललितपुर। जनपद के समस्त सेवाप्रदाताओं, कुशल कामगारों एवं नागरिकों को सूचित किया जाता है कि सेवायोजन विभाग के द्वारा बेरोजगार कुशल कामगारों को सेवायोजित कराने के उददेश्य से ‘‘सेवामित्र’’ पोर्टल विकासित किया गया है ।
सरकारी व निजी कार्यों के लिए अब कुशल कामगार आसानी से मिल जायेंगे। यह सब होगा सेवामित्र पोर्टल से । इसके लिए सर्विस प्रोवाइडरों का पंजीयन सेवामित्र पोर्टल पर कराया जायेगा। इससे कार्य में दक्ष कामगारों को अपनी जरूरत के हिसाब से जनसामान्य बुला सकते हैं । सरकारी विभागों में होने वाले कार्य भी अब सेवामित्र पोर्टल के जरिए होंगे। इसके लिए शासन द्वारा निर्देश जारी कर दिये गये है। उ0प्र0 शासन द्वारा कुशल कामगारों को रोजगार देने के लिए सेवामित्र पोर्टल शुरू किया गया है। शासन की मंशा है कि पोर्टल पर उनका पंजीयन कराकर उन्हें सीधे जनता से जोड़ा जाए और उनकी जरूरत पड़ने पर पोर्टल पर एक क्लिक कर बुलाया जा सके। सेवामित्र पोर्टल पर सर्विसेज प्रोवाइडर यानि फर्म या ठेकेदार के पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है। पोर्टल पर इनके कुशल कामगारों का नाम, पता व दक्षता होने पर आवश्यकता के अनुसार उनकी मांग की जा सकती है। फर्म में जितनी श्रेणी के कामगार की जरूरत होगी वह पोर्टल पर देखकर व उसकी मजदूरी तय आदि कर बुला सकते हैं। इस व्यवस्था से कुशल कामगारों को काम के लिए भटकना नहीं होगा।
सेवामित्र पोर्टल पर वर्तमान में मिलने वाली सेवायेंः- समस्त जनपद ललितपुर वासियों एवं समस्त विभागाध्यक्षों को सूचित करना है कि वर्तमान में जनपद ललितपुर में सेवामित्र पोर्टल द्वारा डायग्नोस्टिक सर्विसेज, टूर एण्ड ट्रेवल्स, आर.ओ. रिपेयर एवं सर्विसेज, मेन पावर सर्विसेज (सिक्युरिटी गार्ड),डाॅक्टर आॅन काॅल, ए.सी. सर्विसेज एण्ड रिपेयर, की सेवायें प्रदान की जा रही हैं। सभी जनपदवासी एवं कार्यालयाध्यक्ष उपरोक्त सेवाओं को सेवामित्र पोर्टल की वेवसाइट पर बुकिंग कर सकते हैं। जनपद के समस्त सेवाप्रदाताओं, कुशल कामगारों एवं नागरिकों को अवगत कराना है कि वे सेवायोजन विभाग के पोर्टल में अपना पंजीकरण कराकर उपरोक्त सुविधा का घर बैठे लाभ ले सकते हेै। सेवाप्रदाता एवं सेवामित्र अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में सेवायोजन कार्यालय मंे आकर अपने पंजीकरण सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।