
गुरसरांय (झांसी)।उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वर्तमान 8वी बार विधायक बांसी ,सिद्धार्थ नगर भारतीय जनता पार्टी के जय प्रताप सिंह राजा साहब बांसी का आज नगर पालिका परिषद गुरसरांय में आगमन हुआ जिनका पालिका के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पालिका के वरिष्ठ लिपिक सोनू यादव, निर्माण लिपिक माहेश्वरी शरण बुधौलिया, सफाई निरीक्षक मोहनलाल, आसाराम प्रजापति कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रकाश नारायण दीक्षित, जयनारायण कंप्यूटर ऑपरेटर, राकेश कुमार लल्ला, मोनू बक्शी, अबरार सिद्दीकी, गणमान्य नागरिक गोविंद सिंह सिसोदिया आदि लोग उपस्थित रहे।